अमेजन जंगल का रहस्य | अमेजन के जंगल का रहस्य
रहस्यो से भरी इस दुनिया में अमेज़न जंगल(रहस्य) एक ऐसा रहस्य है, इस स्थान को देखने से लोग आज भी डरते हैं। यह जंगल अनेक जहरीले जीव जंतुओं और बहुत से रहस्यो से भरा हुआ है। यहां पर परमात्मा ने आश्चर्यजनक रहस्य को अलग-अलग रंगों से रंग है। हजारों किलोमीटर दूर तक फैले हुए इस हरे भरे जंगल का हरा रंग और जल से भरी हुई नदी का नीला रंग प्रकृति को और भी रहस्यमय बनता है। इस जंगल के पेड़ पौधे एक दूसरे के कंधों पर लगे हुए हैं। यहां पर एक - दो नहीं बल्कि हजारों और वह अरबो खरबो कि संख्या में पेड़-पौधे है। इस जंगल के आसमान को छू लेने वाले पेड़ों की छाया हजारों लाखों किलोमीटर तक फैली हुई है इसे देखकर ऐसा लगता है की इन पेड़ पौधों ने सूर्य से आने वाले प्रकाश को धरातल तक नही पहुंचने देंगे। दिन ने भी बहुत अंधेरा रहता है।
इस जंगल ही नहीं बल्कि यहां पर रहने वाले जीव जंतु और प्राणी भी डरा देने वाले और रहस्यमय है। इस जंगल में रहने वाले जानवरों के साथ इस जंगल में रहने वाले इंसान भी एक दूसरे को मरने मरने को आतुर रहते हैं। इस जंगल में रहने वाले इंसानों के आश्चर्य जनक बल को देखकर ऐसा लगता है कि ये सभी महाभारत युद्ध में लड़ने वाले अर्जुन पुत्र वीर अभिमन्यु के जैसे अपने शरीर में अत्यधिक बल और शक्ति को लेकर जन्मे है। इस जंगल में जाने पर अपने हर एक बढ़ते हुए कदम पर मौत का डरावना और भयानक मंजर दिखाई देता है।
इस जंगल का भयानक और खौफनाक सच जिसे पूरी दुनिया जानती है जी हां हम बात कर रहे हैं विश्व के सबसे खतरनाक और रहस्यमई अमेजन के जंगलों की। इस जंगल को वंडर ऑफ वर्ल्ड के नाम से भी जाना जाता है विश्व का यह सबसे खतरनाक जंगल है क्षेत्रफल की दृष्टि से यह अमेजॉन का जंगल पृथ्वी का सबसे बड़ा जंगल है जो की एक विशालकाय देश की भांति दिखाई देता है की अमेजॉन का जंगल दुनिया का एक विशालकाय प्राकृतिक देश है
अमेजन के जंगलो में रहने वाले जानवरों और मनुष्यो का अपना एक अलग ही साम्राज्य है। दुनिया के सबसे खतरनाक और खौफनाक रहस्य में अमेजॉन के जंगल में रहने वाले आदिवासी कबिले के लोग हैं। इस जंगल के यह आदिवासी कबीले बाहरी दुनिया से बेखबर और अनजान है। अमेजन के जंगल में रहने वाले यह आदिवासी कबीले नहीं जानते कि इंटरनेट क्या होता है, सड़के क्या होती है, घर, मकान, लाइट क्या होता है। हमारी सभ्यता संस्कृति और विज्ञान की खोजें इन आदिवासी कबिलो से बहुत दूर है इन आदिवासी कबिलो कि केवल देखी पहचान है और वह है अमेजन का जंगल।
अमेजन के जंगलों में रहने वाले मनुष्य आज भी आदिवासी मानव की प्रकृति की शरण में रहते हैं। इनका जीवन आदिवासियों की तरह रहस्य और रोमांच से भरा हुआ है। ऐसा माना जाता है कि अमेजन के जंगल तब से हैं जब से इस पृथ्वी की रचना हुई थी पृथ्वी के अस्तित्व मे आने के लाखो अरबों खरबों वर्षो बाद अमेजन के जंगलों को खोजा गया था।
अमेजन जंगल कहां है | Amazon Jungle kahan hai
अमेज़न जंगल कहां है? रहस्यो से भरी इस खौफनाक दुनिया का एक अद्भुत अमेजन का जंगल अमेरिका से शुरू होकर ब्राज़ील तक लगभग नौ देशों तक फैला हुआ है। अमेजन के जंगलों से ब्राजील, पेरू, कोलंबिया, वेनेजुएला, इक्वेडोर, बोलिविया, सुरनाम, गुयाना, और फ्रेंच गुयाना आदि देश जुड़े हुए हैं। इस अमेजॉन के जंगल का क्षेत्रफल लगभग 55000000 किलोमीटर है। यह खतरनाक और खौफनाक अमेज़न जंगल इतना बड़ा है की यह दुनिया का 9 वा सबसे बड़ा देश बन सकता है।
ऑक्सीजन का सबसे बड़ा स्रोत अमेजॉन का जंगल है। वैज्ञानिकों का मानना है कि जीवन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन की 20% की आवश्यकता को अमेज़न जंगल पूरा करता है। इसी वजह से इस खौफनाक और भयानक अमेज़न जंगल को धरती का फेफड़ा भी कहा जाता है।
Comments
Post a Comment